Thursday, August 1, 2019

तुरंत वजन घटाने के लिए पानी पीने का सही समय | Right Time To Drink Water For Instant Weight Loss

Best Time To Drink Water For Instant Weight Loss in Hindi


तुरंत वजन घटाने के लिए पानी पीने का सही समय- क्या आप तुरंत वजन कम करने के लिए कई उपाय करते करते थक गए हैं? अन्य उपायों के साथ खाने-पिने के सही समय पालन करना भी महत्वपूर्ण बात है। यदि आप सही समय पर आहार नहीं लेते हैं या पानी नहीं पीते हैं, तो आपके वजन घटाने के सभी उपाय व्यर्थ हो जाएंगे।

कुछ दिनों पहले हुए शोध में पाया गया कि जो लोग सही समय पर पानी पीते हैं, वे इसकी मदत से वजन घटाने में सफल होते हैं। वही, जो लोग सही समय पर पानी नहीं पीते हैं, उनके लिए वजन घटाने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है।

आपको इस लेख में तुरंत वजन घटाने के लिए पानी कब पीना चाहिए? के बारे में जानकारी दी गई है। इन प्रक्रिया को विस्तार से जानने के लिए पढ़िए-

तुरंत वजन घटाने के लिए पानी कब पियें? | When to drink water for instant weight loss?


पानी वजन घटाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी जानते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए किस समय पानी पीना फायदेमंद होता है, इस मामले पर विचार करना बहुत फायदेमंद है। क्योंकि अगर आप सही समय पर पानी पीते है, तो यह तुरंत वजन कम करने में मदद करता है।

यदि आप तुरंत अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भोजन से 30 मिनट पहले कम से कम आधा लीटर पानी पीने की जरूरत है। भोजन से पहले पानी पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया को गति मिल सकती है।

पानी के समय का पालन करना क्यों जरुरी है? | Why follow the time of drinking water?

इस पर कई शोध किए गए हैं। जैसा कि यह पता चला है, अगर आप कुछ भी खाने से पहले पानी पीते हैं, तो आप बहुत ज्यादा खाने से बचते हैं। जब आप प्यासे होते हैं, तो यह आपके शरीर की भूख है। जब आप पानी पीते हैं, तो शरीर पानी के माध्यम से शरीर की जरूरतों को पूरा करता है। ताकि जब आप खाएं तो आप ज्यादा खाने से बचें।

एक शोध के अनुसार, जो लोग खाने से पहले लगभग आधा लीटर पानी पीते हैं। वे 12 सप्ताह में कम से कम 1.5 किलोग्राम वजन कम करते हैं।

मोटापा कम करने के लिए पानी क्यों जरूरी है? | Why is water important to reduce obesity?

जब शरीर में Extra Fats जमा हो जाती है। तो इसे मोटापा कहा जाता है। दुनिया भर के लोगो में मोटापा एक सबसे बढ़ती हुई समस्या है। सबसे ज्यादा Fats पेट पे होते है। खाने-पीने के गलत तरीके और Exercise न करना इस समस्या के मुख्य कारण है।

लेकिन, जब आप मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो सही समय पर आहार लें और साथ ही में रोजाना भरपूर पानी पिए। कई diet expert के अनुसार, Helty diet उसी समय पर कारगर साबित होता हैं, जब इसे सही समय पर लिया जाता है।

नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।

No comments:

Post a Comment