Thursday, August 29, 2019

पथरी से निजात पाने के सबसे अच्छे और गुणकारी तरीके | Effective Home Remedies for Kidney Stone

Gurde Ki Pathri Ko Thik Karne Ke Gharelu Upay 

दुनिया में पायी जाने वाली सबसे आम बीमारियोमे पथरी (stone) एक बीमारी है, जो लगभग सभी देशोमें पायी जाती है। इसकी चपेट में आप कब आ जाओगे यह आपको पता भी नहीं लगेगा। हम इस लेख में आपको पथरी से निजात पाने के सबसे अच्छे और गुणकारी तरीकों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।


आजकल हमारे खानपान के जो गलत तरीके है उनकी वजह से पथरी (stone) होना एक आम बात हो गई है। वैसे तो पथरी होने के अनेक कारन है लेकिन डॉक्‍टर्स कहते है की, हमारे खाने में कुछ ऐसे पदार्थ शामिल होते है जिनसे पथरी होने होने की सम्भावना बढ़ जाती है। जैसे की दूध और दूधजन्य पदार्थ, टमाटर, खीरा, पालक, बैंगन, चावल आदि।

Best Medicine For Kidney Stone In Hindi

ज्यादा क्षारीय पानी या हैंडपंप का पानी पीना भी पथरी होने के अन्य कारणों में से एक महत्वपूर्ण कारण है। ऐसा पानी पीनेसे पथरी होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

आप, आपके रिश्तेदार या आपके आसपास का कोई अगर इन दिनों पथरी की बीमारी से जूझ रहा है और आप सभी तमाम दवाइयां खाकर भी इससे निजात पाने में असमर्थ हो गए हैं, तो हम इस लेख में आपको ऐसे कुछ अच्छे और गुणकारी तरीके बताने वाले है जिनकी मदद से आप हमेशा के लिए पथरी की बीमारी से निजात पा सकते हैं।

पथरी को ठीक करने के घरेलू उपाय


अजवाइन का उपयोग | Use of Celery


पथरी की बीमारी पर अजवाइन (carom seeds) एक उपाय है। अगर आप पथरी की समस्या से जूझ रहे है तो कुछ मात्रा में अजवाइन खाये या तो उसे पानी के साथ निगल लें। यह उपाय अगर आप लगातार  कुछ महीने करते रहते है तो कुछ दिनोंमे आपको  में आपको पथरी से छुटकारा मिल सकता है।

इलायची का उपयोग | Use of Cardamom


अगर आप गुर्दे की पथरी (kidney stones) से पीड़ित है तो आप इससे निजात पाने के लिए इलायची का प्रायोड कर सकते है। इसके प्रयोग के लिए एक चम्‍मच इलायची पावडर ले और उसमे खरबूजे के बीज की गिरी और मिश्री के साथ एक कप पानी में उबाल लें।

इस मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दे। ठंडा होने के बाद उसे छलनी से छान ले। इसे लगातार पिने से पथरी से निजात मिल सकती है।

जीरा और चीनी का पाउडर | Cumin and Sugar Powder


गुर्दे की पथरी (kidney stones) के लिए जीरा बहोत फायदेमन्द साबित होता है। अगर आप गुर्दे की पथरी (kidney stones) से जूझ रहे है तो आप जीरा और चीनी को एकसमान प्रमाण लेके एकसाथ पीस लें। उसके बाद जो पावडर तैयार हो जाएगी उसे ठंडे पानी के साथ रोजाना लें। कुछ दिन यह उपाय करने पर आपको गुर्दे की पथरी (kidney stones) से निजात मिल सकती है।

पका जामुन | Ripe Berries


पथरी के घरेलु उपायों में से पका हुआ जामुन भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप, आपके रिश्तेदार या आपके आसपास का कोई पथरी की बीमारी से परेशान है तो कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से पथरी से निजात मिल सकती है।

कच्ची भिंड़ी | Raw ladyfinger


कच्ची भिंड़ी भी पथरी से निजात दिलाने में फायदेमंद है। इसके लिए आप सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से साफ करके लम्बा- लम्बा काट लें। उसके बाद एक कांच का बर्तन लेके उसमे कटी हुई भिंड़ी की डालें।

उसके बाद उस कांच के बर्तन में थोड़ा पानी डालें। जिसमे वो कटी हुई भिंड़ी पूरी तरह से डूब जाए। अब उसे रात भर के लिए ढककर रख दें। अगले दिन सुबह भिंड़ी को उसी पानी में निचोड़ कर निकाल लें। अब जो पानी रहता है उस पानी को दो घंटें के भीतर पी लें। इससे गुर्दे की पथरी (kidney stones) से छुटकारा मिल सकता है।

बथुआ | Chenopodium album


बथुआ एक तरह की हरी पत्तेदार सब्जी होती है। जिसे मराठी में चाकवत कहा जाता है। इसके उपयोग से भी पथरी से निजात पाया जा सकता है।

पथरी से निजात पाने के लिए बथुआ को पानी में अच्छी तरह उबालकर छान लें। अब उस पानी में सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर पीएं। यह पिने से भी गुर्दे की पथरी निकल जाती है।

(नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।)

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Monday, August 19, 2019

Pet Ki Charbi Badhne Ke Karan In Hindi | पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने के कारण

Belly Fat Badhne Ke Karan in Hindi


आजकल बहुत से लोग मोटापे से पीड़ित हैं। हालांकि, कुछ लोगों को मोटापा नहीं होता है, बल्कि उनका पेट बड़ा होता है। पेट का बढ़ना न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने के कारण कई अन्य समस्याओं को भी निमंत्रण देता है। पेट की बढ़ी हुई चर्बी से कई अन्य गंभीर बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी पैदा होता  है।

पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने के ६ कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, पेट के आसपास कुछ मात्रा में fats का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि उसकी वजह से कमर की हड्डी की रक्षा होती है। लेकिन पेट के आसपास के fats एक निश्चित सीमा से अधिक बढ़ जाए, तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी आदतें हैं जो आपके पेट के आसपास की चर्बी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।

Pet Ki Charbi Badhne Ke Karan In Hindi 

पाचन क्रिया कमजोर होना | Weak Digestion

यदि किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो उस व्यक्ति के पेट पर चर्बी जमा हो जाती है। पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उदाहरण के लिए। थायराइड, मधुमेह, आदि।

आनुवंशिकता | Heredity

कुछ लोगों के पेट पर fats जमा होता है उसका कारण वंशानुगत यानी आनुवंशिकता होता है। अगर उनके परिवार में माता-पिता में से किसी एक को मोटापे की समस्या है, तो इससे उनके बच्चों को समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

जरूरत से ज्यादा खाना | Overeating

बहुत से लोग काम की कमी या तनाव के कारण जरुरत से ज्यादा खाना खा जाते हैं। अक्सर, ये व्यक्ति भूख न होने के बावजूद भी पेट भरते रहते हैं। जिससे उनके पेट पर fats बढ़ने लगती है।

हार्मोन में परिवर्तन | Changes in Hormones

पेट पर फैट्स जमा होने के अन्य कई कारणों में से ये भी एक बड़ा कारण है। कई महिलाएं चालीस से अधिक होने पर बढ़ती उम्र का सामना करती हैं। इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारण, मोनोपॉज है। इससे महिलाओं में estrogen के स्तर में कमी आती है। Androgen का स्तर भी बढ़ता है। जिसके कारण कमर और पेट के आसपास fats जमा हो जाती है।

तनाव में रहना | Living in Stress

यदि कोई व्यक्ति तनाव में है, तो उसके पेट के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप मोटापा बढ़ने लगता है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण कोर्टिसोल हार्मोन है।

दिनभर सिर्फ बैठा रहना | Just Sitting All Day

पेट पर बढ़ती चर्बी के पीछे यह भी एक मुख्य कारण है। कई लोग ऐसे होते है जिनको दिनभर सिर्फ बैठे रहने का काम होता है। जिसकी वजह से कई लोग के पेट के पास fats बढ़ने लगता हैं।

सिर्फ बैठकर मोबाइल देखना, टीवी देखना भी शारीरिक गतिविधि को कम कर सकता है। जिसके कारण आप मोटापे का शिकार हो जाते है।

जब व्यक्ति तनाव में होता है तो शरीर में cortisol hormones का स्तर बढ़ जाता है। कोर्टिसोल हार्मोन शरीर में fats के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके कारण, कमर और पेट के आसपास की चर्बी बढ़ने लगती है।

(नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।)

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Friday, August 16, 2019

6 Best And Useful Tips For Lose Weight In Hindi | वजन कम करने के ६ आसान तरीके

Simple And Effective Weight Loss Tips in Hindi


Best and useful tips for lose weight: आजकल कुछ लोगों की जीवनशैली इतनी व्यस्त होती है कि उन्हें daily workout करने के लिए समय नहीं मिलता है। इस कारण उनका वजन बढ़ता जाता है, पर इस बात की उन्हें जरा भी फ़िक्र नहीं होती। इस बढ़ते हुए वजन के कारण भविष्य में विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ेगा, इस बात से भी वे चिंतित नहीं होते। ऐसे में वजन कम करने के लिए केवल लोगोंको dieting ही एकमात्र उपाय है, ऐसा लगाने लगता है।

लेकिन बिना किसी विचार या योजना के dieting करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह आपको शारीरिक रूप से कमजोर बना सकता है। इसलिए हम आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी आदतों के बारे में कुछ जानकारी लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप अपना वजन काफी तेजी से और आसानी से कम कर सकते हैं।

Tips To Lose Weight Rapidly in Hindi | तेजी से वजन कम करने के टिप्स 

नींबू का रस सेवन करें


नियमित रूप से नींबू-पानी का सेवन करें। आप सुबह या दिन के किसी भी समय नींबू-पानी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर की चयापचय प्रक्रियाओं को गति देता है, जिससे शरीर अधिकाधिक कैलोरी जलाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर में फैट्स को जमा नहीं होने देता है। जिससे आपको वजन काम करने में मदद मिलती है।

सर्वोत्तम परिणामों के लिए, आप गुनगुने पानी में नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं, इसमें कुछ मात्रा में शहद भी मिला सकते है, जिससे आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

Read More Health Related Articles@ www.Ghareluremedies.com

चीनी कम खाएं


विशेषज्ञ चीनी को एक मीठा जहर कहते हैं। 1 चम्मच चीनी में १६ कैलोरी होती है। जिस तरह से आप चीनी का सेवन करते हैं वह बहुत हानिकारक है। दूध, आटा और मावा में चीनी का उपयोग करने सेवन वजन काफी तेजी से बढ़ाता है।

इसलिए चीनी का सेवन कम करना फायदेमंद है। चाय/कॉफी, दुकान में मिलने वाले फलों के रस, शीत पेय, चॉकलेट, बिस्कुट, पेस्ट्री, केक आदि पदार्थ न खाएं या काम खाएं। चीनी के बजाय, आप गुड़, शहद का उपयोग कर सकते हैं।

खाना अच्छी तरह से चबाकर खाएं


बुजुर्ग लोगो से आपने अक्सर सुना होगा कि आपको कुछ भी खाते समय अपना खाना जल्दी-जल्दी नहीं खाना चाहिए। हमेशा खाना अच्छी तरह से चबाकर धीरे-धीरे खाना चाहिए।

इसका कारन यह है की जब आप कुछ भी जल्दी में खाते हैं, तो आप अधिक खाते है । साथ ही, मुंह में ज्यादा हवा भी जाती है। यह मोटापे का मुख्य कारण है। खाना अच्छी तरह से चबाकर आराम से खाने से भोजन को तेजी से पचाने में मदद मिलेगी और इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

कभी भूखा न रहे 


कभी भी ज्यादा समय के लिए भूखा न रहे। अगर आप लंबे समय से भूखे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपकी कुछ चटपटा, तेज, मीठा या जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। यह सभी चीजे unhealthy है। जो आपके वजन बढ़ने में कारगर साबित होती है।

जब आप अधिक समय से भूखे रहने के बाद खाते है, तो आप बहुत जल्दी-जल्दी और खुछ ज्यादा ही खा लेते हैं। दोनों कारणों से आप अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं। ऐसा मत करिये।

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो दिन में कई बार कम से कम मात्रा में  खाएं। यानी हर तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। ताकि बहोत जोरों से भूख न लगे।

Diet Plan बनाएं


यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको Diet Plan बनाना सख्त जरूरी होता है। एक Diet Plan बनाने के बाद उसका पालन करने से वजन कम करना आपके लिए काफी आसान हो जायेगा।

बहुत से लोग सोचते हैं कि Diet Plan बनाने का मतलब है कम खाना। लेकिन ऐसा कतई नहीं है। Diet Plan बनाने का मतलब है की आहार में पोषण आहार शामिल करना। वजन घटाने के लिए, पोषण आहार में ५० प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, २०  प्रतिशत प्रोटीन और ३० प्रतिशत फैट्स होना चाहिए।

Fat Burning Foods को Diet में शामिल करें


अपने दैनिक आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जिनमे कैलोरी की मात्रा बहोत काम हो। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो fat burn करने का काम करते हैं। ये fat burn करने वाले खाद्य पदार्थ आपकी metabolic (चयापचय की प्रक्रिया) को गति देते हैं। इस कारन आपको बहुत अधिक या लगातार भूख नहीं लगती।

इसलिए अपने दैनिक आहार में ओट्स, बादाम, अंडे, हरी सब्जिया, ग्रीन टी, राजमा, विभिन्न दालें, अनाज, हरी मिर्च, आदि का सेवन करें।

(नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।)

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Wednesday, August 14, 2019

What Should Be The Diet Plan Before Pregnancy | गर्भधारण से पहले आहार कैसा होना चाहिए

शादी के एक साल बाद, घर के लोग और नवविवाहित जोड़े को लगता है कि उन्हें एक बच्चा होना चाहिए, और इस संबंध में प्रयास चलने लगते हैं। हालाँकि, pregnant होने में भी कई समस्याएं हैं। हम इस post में आपको गर्भधारण से पहले आहार कैसा होना चाहिए | What should be the diet plan before pregnancy के बारे में बताने जा रहे है।

गर्भवती होने में बदलती जीवनशैली, खानपान, काम के घंटे सभी के परिणाम हो सकते हैं। हालांकि, कई महिलाओंको pregnant होने के लिए कई चिकित्सा या उपचारों से गुजरना पड़ता है। यहां तक ​​कि गर्भधारण होने के बाद भी उस महिला को अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड सकता है।

सबसे पहले जानते है की गर्भधारण न होने के क्या कारन है? 

गर्भधारण न होने के कारण । Reasons For Not Getting Pregnant


१) अनियंत्रित वजन बढ़ना | Overweight and Obesity


आजकल वजन बढ़ना एक आम बात हो गई है। पति-पत्नी दोनों के वजन में होने वाली वृद्धि विचार करने पर मजबूर कर देती है। यदि पति-पत्नी दोनों अधिक वजन वाले हैं, तो गर्भवती होना या सुदृढ़ एवं स्वस्थ संतान होना मुश्किल बात होती है।

इसलिए, जब बच्चे पर विचार करते हैं, तो दोनों के लिए वजन पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है।

२) हार्मोन का असंतुलन | Hormonal Imbalance


Hormonal Imbalance यह भी आजकल पति-पत्नी दोनों में भी पाया जाता है। हालांकि, गर्भावस्था के लिए एक माँ के hormones आवश्यक होते हैं। गर्भावस्था, प्रसव और माँ का दूध माँ के संतुलित hormones पर निर्भर करता है।

यदि किसी महिला को थायरॉयड है, तो अक्सर गर्भवती होना मुश्किल होता है।

३) खून की कमी | Anaemia


महिलाओं में रक्त के कमी होने की सबसे आम बीमारी है। इसलिए, गर्भधारण होने के बाद माताओं और शिशुओं दोनों को यह बीमारी हो सकती है। इसी वजह से अक्सर कम वजन वाले और अपर्याप्त बच्चे पैदा होते हैं।

उपरोक्त सभी कारकों में यदि नियोजनबद्ध और ठीक तरह से आहार लिया जाये, तो महिलाओंमे pregnancy के दौरान अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। इसीलिए गर्भधारण से पहले सिर्फ दवाएं लेनेके बजाय अच्छी diet planning करना भी बहोत जरुरी होता है।

गर्भावस्था से पहले आहार कैसा होना चाहिए | What Should Be The Diet Before Pregnancy 


१) पौष्टिक आहार की योजना बनाएं | Plan Nutritional Diet


आहार में सबसे अधिकाधिक पोषण मूल्य किस तरह से प्राप्त कर सकते है, उस तरह की आहार की योजना बनाये |  आप अपने दैनिक आहार में कम मात्रा में मिश्रित दाल, मिश्रित अनाज, अंकुरित अनाज, खिचड़ी, पत्तेदार सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा protein मिल सकेगा।

२) आयरन युक्त आहार | Iron Rich Diet


आयरन स्वस्थ pregnancy के लिये एक बहोत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, और साथ में अनार, लीची, अंजीर जैसे फलोंका का रोज सेवन करें। इसके साथी शरीर को आयरन सोखने में मदद मिलने के लिए vitamin-c का प्रयोग करें।

३) कैल्शियम की मात्रा अधिक लें | Take More Calcium


नवजात शिशु के दातो और हड्डियों के विकास के लिए आहार में कैल्शियम की मात्रा अधिक लें। यह न केवल आपको कमर दर्द और पीठ से निजात दिलाएगा बल्कि breast feeding के लिए भी तैयार करेगा। कैल्शियम की मात्रा बढ़ने के लिए आहार में दूध एवं दूध की बनी चीजें, हरी-पत्तेदार सब्जियां (खास तौर से पालक), फल, मूंगफली आदि को डाइट में शामिल करें।

४) रोज व्यायाम करे | Do Exercise Daily


Pregnancy में शरीर को स्वस्थ रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए योगा, पैदल चलना या अन्य हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। उसीके साथ मन को शांत और एकाग्र रखने के लिए आप मेडिटेशन का भी कर सकती हैं। यह आपको अनावश्यक तनाव से निजाद दिलाने में मदद करेगा।

५) कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन ले | Take Carbohydrate Rich Food


Pregnancy में शरीर को उर्जा और fibers की आवश्यकता होती है। इसलिए उनकी पूर्ति हेतु कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को प्राथमिकता दें। अपने भोजन में सलाद, फल, साबुत अनाज जैसी चीजों को शामिल करें। इसके अलावा इस दौरान छिलके वाली मूंग की दाल खाना भी काफी फायदेमंद होता है।

६) भरपूर पानी पिए | Drink Plenty of Water


इन सभी सबसे जरुरी बात यह है की दिनभर में कम से कम 6 से 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। लेकिन उसीके साथ यह ध्यान भी दे की एक ही समय अधिक पानी न पिए। पानी शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही यह शरीर में आवश्यक नमी भी बनाये रखता है।

(नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।)

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Friday, August 9, 2019

Simple Steps For Conditioning Your Hair | बालों में conditioner लगाने के सही तरीके

बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम पूरी कोशिश करते हैं। बाजार में उपलब्ध महंगे उत्पादों के साथ, कई घरेलू उपचार भी हैं। लेकिन हम में से कई लोग बालों के लिए shampoo और conditioner का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, अक्सर विशेषज्ञों द्वारा यह सलाह दी जाती है कि conditioner बालों को स्वस्थ रखने और नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसलिए shampoo के बाद बालों के लिए सही conditioner लगाना चाहिए। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग conditioner लगाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। आज हम आपको शैम्पू के बाद बालों में conditioner लगाने के सही तरीके बताने जा रहे हैं।

Balo Me Conditioner Lagane Ke Aasan Tarike

नहाने से पहले उलझे बालों को अच्छी तरह से कंघी कर ले ताकि उनको टूटने से बचाया जा सके। उसके बाद आपकी बालों को सूट करने वाले सही shampoo और conditioner का चुनाव करे। सही shampoo और conditioner चुने जो ताकि आपके बालों को कोई हानि न पहुंचे। आपके बाल अगर रूखे और बेजान है तो आप कोई क्रिमी conditioner इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आपने बालों colour करवाया हैं तो ऐसा conditioner चुनिए जो आपके बालों के रंग पर कोई प्रभाव न दाल सके।

Step 1 - बालों को अच्छी तरह से धो ले


सबसे पहले बालों को shampoo की मदद से अच्छी तरह से धो ले। अगर बालों में तेल लगा हो, तो बालों को दो से तीन बार अच्छी तरह से धो ले। और साथ ही scalp और बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें।

scalp और बालों को अच्छी तरह से धोने से बालों पर conditioner प्रभावित हो सकता है।

Step 2 - बालों को सूखा लें


बालों को हल्का सूखा लें। यदि बालों में बहुत अधिक पानी है, तो conditioner बालों को न लगाके पानी के साथ निकल जा सकता है। इसलिए बालों में conditioner लगाने से पहले यह एतिहाद बरते की बाल ज्यादा गीले न हो।

Raat Ke Bhojan Me Kya Khana Chahiye

Step 3 - उचित मात्रा में conditioner ले


अब conditioner को अपने दोनों हथेलियों पर लगा लें। याद रखें, बालों के length और बनावट के आधार पर conditioner लें। यानि जिसके बाल छोटे है, वे conditioner की मात्रा कम ले और जिनके बाल ज्यादा बड़े और घने है, वे conditioner की मात्रा अधिक लें।

Step 4 - conditioner अच्छी तरह से लगाए


अब बालों को एक तरफ ले जाएं और दोनों हथेलियों पर लिए हुए conditioner को बालों की लम्बाई की बिच से उनकी tip तक अच्छे से लगाए। conditioner लगाते समय बालों में ज्यादा खिचाव न आये, इसका ध्यान रखें। अन्यथा ज्यादा hair fall होने की संभावना बाद सकती है।

इसके अलावा conditioner को scalp पर न लगाएं।

Step 5 - बालों को फैला ले


उसके बाद कंघी की मदद से बालों को अच्ची तरह से फैला ले। ताकि कंडीशनर अच्छी तरह से बालों में लगाने में मदद मिल सकेगी।

Step 6 - बालों को धो ले


उसके बाद conditioner को 1 से 2 मिनट के लिए बालों पर वैसेही छोड़ दें और फिर धीरे-धीरे हलके हाथों से बालों को धो ले। धोने के बाद एक तौलिये से बालों को धीरे से सुखा लें। बालों को सुखाते वक्त ज्यादा जोर न लगाए। अन्यथा conditioner का फायदा नहीं होगा। साथ ही, बाल तुरंत घुंघराले हो जाएंगे। तुरंत बालों को ब्लो-ड्राई न करें। यह बालों को चमकदार और conditioner का पोषण इस तरह से बने रहने में मदद करेगा।

नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Thursday, August 8, 2019

फिट रहने के लिए इन चीजों को रात के खाने से दूर रखें | Raat Ke Bhojan Me Kya Na Khaye

फिट रहने के लिए इन चीजों को रात के खाने से दूर रखें | रात में ज्यादा खाने से acidity और नींद न आने की समस्या हो जाती है। इससे पाचन क्रिया की क्षमता में बिघाड़ हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात के खाने में आपको केवल low carbohydrate वाले भोजन खाने की आवश्यकता होती है। क्योंकि ये पचने में हल्के होते हैं। रात के खाने में बहुत अधिक खाने से बेचैनी और नींद न आने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो रात के खाने में इन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए…

Raat Ke Bhojan Me Kya Khana Chahiye

प्रोटीन युक्त भोजन खाएं – Eat Protein Rich Food

रात के भोजन में Protein युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, करी पत्ते और फल, आदि को शामिल करे। यह न केवल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है बल्कि आपको स्वस्थ रहने में भी मदद करता है।

मसालेदार भोजन का सेवन न करें – Do Not Eat Spicy Food

रात के खाने में मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और भूख नहीं लगती है। इसके अलावा भोजन में दालचीनी, बडीशेप, मेथी और इलायची शामिल करें। लेकिन रात के खाने में मसालेदार खाने से परहेज करें।

कम खाएं और धीरे-धीरे खाएं – Eat Less At Night

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो एक बात का ध्यान रखें कि रात को कम भोजन करे और खाना पूरी तरह से चबाकर धीरे-धीरे खाये। इस वजह से आप स्वस्थ रह सकते हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है। रात में हमारा पाचन तंत्र निष्क्रिय होता है, जिससे हमारा शरीर भारी खाद्य पदार्थों को पचाने में असमर्थ हो जाता है। अधिक खाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं।

ठंडा दूध पीने से बचें – Avoid Drinking Cold Milk

अगर आपको रात में दूध पीने की आदत है, तो कम fats वाला दूध पिएं। लेकिन, ठंडा दूध पीने से बचें। हमेशा दूध को उबालकर पिएं। गर्म दूध और कम fats वाले दूध पचाने में आसान होता हैं।

दही खाएं से बचिये – Avoid Curd

रात में आहार में दही का सेवन करने से बचें। दही के बजाय, आप छाछ पी सकते हैं। दही शरीर में कफ की समस्या को बढ़ाता है। जो बहती नाक का कारण भी बन सकता है।

चावल न खाएं – Do Not Eat Rice

चावल के कारण आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। ज्यादातर लोग सोचते है की रात में चावल खाना चाहिए क्योकि वे हल्के होते है तो यह सही नहीं है। इसकी जगह आप रोटी खा सकते है।

खूब पानी पिएं – Drink Plenty Of Water

पानी न केवल शरीर को hydrate रखता है बल्कि भोजन को पचाने में भी मदद करता है। इसके अलावा आवश्यक पोषक तत्व अवशोषित करने में मदद करते हैं। जो कोशिकाओं को स्वस्थ रहने में मदद करता है।

नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।

Friday, August 2, 2019

आपकी Sex Life को और बेहतर करने वाले 5 महत्वपूर्ण तरीके | Ways To Improve Your Sex Life

आपकी Sex Life को और बेहतर करने वाले 5 महत्वपूर्ण तरीके| सुखी sex life के लिए न केवल आपके पास अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य होना चाहिए, बल्कि आपकी sexual health भी अच्छी होनी चाहिए। लेकिन इसके साथ आपके life partner के लिए आपका support होना भी उतना ही जरूरी है। अक्सर छोटी-छोटी गलतियां भी sex life को खराब कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ अच्छी आदतें बताने जा रहे हैं जो आपकी sex life को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेंगी।

Read More: http://ghareluremedies.com/sex-life-ko-aur-behtar-banane-ke-tips-hindi-me/

इस लेख हम आपके साथ कुछ ऐसी बाते share करने जा रहे है जो न केवल आपके sex life को और ज्यादा बेहतर बनाएगी बल्कि आपके life partner के प्रति आपके रिश्ते को और मजबूती प्रधान करेंगी।

Sex Life Ko Aur Behtar Banane Ke Tips In Hindi


एक दूसरे से जुड़े रहे – Stay Connected With Each Other

आप अपने life में भले ही कितने भी busy क्या न हों, लेकिन healty sex life के लिए हमेशा एक दूसरे के साथ जुड़े रहना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप जिन्दगी की रह पर एक-दूसरे से जुड़ नहीं सकते हैं, तो यह आपके sex life को भी काफी प्रभावित कर सकता है।

जो couple एक-दूसरे के साथ को पसंद करते है, वे couple बेडरूम में भी एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इस वजह उनकी sex life काफी healty हो जाती है। इसलिए अपने partner से connect रहना बहोत जरुरी है।

एक दूसरे को किस करें – Kiss to Each Other


अगर आप अपनी sex life को और अधिक मजबूती प्रधान करना चाहते है तो जब भी मौका मिले अपने partner को Kiss करे। एक-दूसरे Kiss करना यानि आप उनके लिए महसूस किए गए प्यार को व्यक्त करना है। आपकी उनके प्रती चिंता व्यक्त करना है।

केवल शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही अपने साथी से kiss करना जरुरी नहीं हैं। जो लोग healthy sex life जीते है वे लोग kiss करने के लिए कारण नहीं खोजते। वे kiss का कोई मौका नहीं छोड़ते। यह आपके partner के लिए आपके प्यार और चिंता को दर्शाता हैं।

एक-दूसरे की कदर करें – Value Each Other


जो couple एक-दूसरे के साथ खुश हैं, वो अक्सर अपने sex life में भी खुश होते हैं ठीक इसके विपरीत भी कहा जा सकता है की अपने sex life को enjoy करने वाले couple एक-दूसरे के साथ खुश होते है।

अगर आपके interest अलग-अलग क्या न हो फिर भी एक-दूसरे को कीमत दें। आपकी सेक्स लाइफ तभी बेहतर होगी जब आप एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को महत्व देंगे।

कामों को आपस में बाट ले – Divide The Works In Each Other


हाल ही में लगे एक शोध अनुसार यह पाया गया कि जो लोग घर के कामों में अपने partner की मदद करते हैं। उनकी sex life हमेशा आनंदमय होती है।

इसका मतलब हैं की आप अपने partner को समान स्तर की भावना प्रदान करते है, और ये यह भी दर्शाता है कि आप उनकी परवाह करते हैं।

एक-दूसरे के जुनून और इच्छाओंका का पता लगाए – Explore The Desire And Passions Of Each Other


अपने partner की इच्छाओं और जुनून का पता लगाने लगाने वाले लोग अपनी sex life में हमेशा खुश रहते हैं। अपनी partner की इच्छा और जुनून क्या है? यह आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। तभी आप अपनी sex life को बेहतर बना सकते हैं।

जब आप अपने partner की इच्छा और जुनून को पूरा करने की कोशिश करते हैं, तो आप अपने sex life में जरूर खुश रहते हैं।

नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।

Thursday, August 1, 2019

तुरंत वजन घटाने के लिए पानी पीने का सही समय | Right Time To Drink Water For Instant Weight Loss

Best Time To Drink Water For Instant Weight Loss in Hindi


तुरंत वजन घटाने के लिए पानी पीने का सही समय- क्या आप तुरंत वजन कम करने के लिए कई उपाय करते करते थक गए हैं? अन्य उपायों के साथ खाने-पिने के सही समय पालन करना भी महत्वपूर्ण बात है। यदि आप सही समय पर आहार नहीं लेते हैं या पानी नहीं पीते हैं, तो आपके वजन घटाने के सभी उपाय व्यर्थ हो जाएंगे।

कुछ दिनों पहले हुए शोध में पाया गया कि जो लोग सही समय पर पानी पीते हैं, वे इसकी मदत से वजन घटाने में सफल होते हैं। वही, जो लोग सही समय पर पानी नहीं पीते हैं, उनके लिए वजन घटाने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है।

आपको इस लेख में तुरंत वजन घटाने के लिए पानी कब पीना चाहिए? के बारे में जानकारी दी गई है। इन प्रक्रिया को विस्तार से जानने के लिए पढ़िए-

तुरंत वजन घटाने के लिए पानी कब पियें? | When to drink water for instant weight loss?


पानी वजन घटाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी जानते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए किस समय पानी पीना फायदेमंद होता है, इस मामले पर विचार करना बहुत फायदेमंद है। क्योंकि अगर आप सही समय पर पानी पीते है, तो यह तुरंत वजन कम करने में मदद करता है।

यदि आप तुरंत अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भोजन से 30 मिनट पहले कम से कम आधा लीटर पानी पीने की जरूरत है। भोजन से पहले पानी पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया को गति मिल सकती है।

पानी के समय का पालन करना क्यों जरुरी है? | Why follow the time of drinking water?

इस पर कई शोध किए गए हैं। जैसा कि यह पता चला है, अगर आप कुछ भी खाने से पहले पानी पीते हैं, तो आप बहुत ज्यादा खाने से बचते हैं। जब आप प्यासे होते हैं, तो यह आपके शरीर की भूख है। जब आप पानी पीते हैं, तो शरीर पानी के माध्यम से शरीर की जरूरतों को पूरा करता है। ताकि जब आप खाएं तो आप ज्यादा खाने से बचें।

एक शोध के अनुसार, जो लोग खाने से पहले लगभग आधा लीटर पानी पीते हैं। वे 12 सप्ताह में कम से कम 1.5 किलोग्राम वजन कम करते हैं।

मोटापा कम करने के लिए पानी क्यों जरूरी है? | Why is water important to reduce obesity?

जब शरीर में Extra Fats जमा हो जाती है। तो इसे मोटापा कहा जाता है। दुनिया भर के लोगो में मोटापा एक सबसे बढ़ती हुई समस्या है। सबसे ज्यादा Fats पेट पे होते है। खाने-पीने के गलत तरीके और Exercise न करना इस समस्या के मुख्य कारण है।

लेकिन, जब आप मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो सही समय पर आहार लें और साथ ही में रोजाना भरपूर पानी पिए। कई diet expert के अनुसार, Helty diet उसी समय पर कारगर साबित होता हैं, जब इसे सही समय पर लिया जाता है।

नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।