Friday, August 16, 2019

6 Best And Useful Tips For Lose Weight In Hindi | वजन कम करने के ६ आसान तरीके

Simple And Effective Weight Loss Tips in Hindi


Best and useful tips for lose weight: आजकल कुछ लोगों की जीवनशैली इतनी व्यस्त होती है कि उन्हें daily workout करने के लिए समय नहीं मिलता है। इस कारण उनका वजन बढ़ता जाता है, पर इस बात की उन्हें जरा भी फ़िक्र नहीं होती। इस बढ़ते हुए वजन के कारण भविष्य में विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ेगा, इस बात से भी वे चिंतित नहीं होते। ऐसे में वजन कम करने के लिए केवल लोगोंको dieting ही एकमात्र उपाय है, ऐसा लगाने लगता है।

लेकिन बिना किसी विचार या योजना के dieting करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह आपको शारीरिक रूप से कमजोर बना सकता है। इसलिए हम आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी आदतों के बारे में कुछ जानकारी लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप अपना वजन काफी तेजी से और आसानी से कम कर सकते हैं।

Tips To Lose Weight Rapidly in Hindi | तेजी से वजन कम करने के टिप्स 

नींबू का रस सेवन करें


नियमित रूप से नींबू-पानी का सेवन करें। आप सुबह या दिन के किसी भी समय नींबू-पानी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर की चयापचय प्रक्रियाओं को गति देता है, जिससे शरीर अधिकाधिक कैलोरी जलाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर में फैट्स को जमा नहीं होने देता है। जिससे आपको वजन काम करने में मदद मिलती है।

सर्वोत्तम परिणामों के लिए, आप गुनगुने पानी में नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं, इसमें कुछ मात्रा में शहद भी मिला सकते है, जिससे आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

Read More Health Related Articles@ www.Ghareluremedies.com

चीनी कम खाएं


विशेषज्ञ चीनी को एक मीठा जहर कहते हैं। 1 चम्मच चीनी में १६ कैलोरी होती है। जिस तरह से आप चीनी का सेवन करते हैं वह बहुत हानिकारक है। दूध, आटा और मावा में चीनी का उपयोग करने सेवन वजन काफी तेजी से बढ़ाता है।

इसलिए चीनी का सेवन कम करना फायदेमंद है। चाय/कॉफी, दुकान में मिलने वाले फलों के रस, शीत पेय, चॉकलेट, बिस्कुट, पेस्ट्री, केक आदि पदार्थ न खाएं या काम खाएं। चीनी के बजाय, आप गुड़, शहद का उपयोग कर सकते हैं।

खाना अच्छी तरह से चबाकर खाएं


बुजुर्ग लोगो से आपने अक्सर सुना होगा कि आपको कुछ भी खाते समय अपना खाना जल्दी-जल्दी नहीं खाना चाहिए। हमेशा खाना अच्छी तरह से चबाकर धीरे-धीरे खाना चाहिए।

इसका कारन यह है की जब आप कुछ भी जल्दी में खाते हैं, तो आप अधिक खाते है । साथ ही, मुंह में ज्यादा हवा भी जाती है। यह मोटापे का मुख्य कारण है। खाना अच्छी तरह से चबाकर आराम से खाने से भोजन को तेजी से पचाने में मदद मिलेगी और इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

कभी भूखा न रहे 


कभी भी ज्यादा समय के लिए भूखा न रहे। अगर आप लंबे समय से भूखे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपकी कुछ चटपटा, तेज, मीठा या जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। यह सभी चीजे unhealthy है। जो आपके वजन बढ़ने में कारगर साबित होती है।

जब आप अधिक समय से भूखे रहने के बाद खाते है, तो आप बहुत जल्दी-जल्दी और खुछ ज्यादा ही खा लेते हैं। दोनों कारणों से आप अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं। ऐसा मत करिये।

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो दिन में कई बार कम से कम मात्रा में  खाएं। यानी हर तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। ताकि बहोत जोरों से भूख न लगे।

Diet Plan बनाएं


यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको Diet Plan बनाना सख्त जरूरी होता है। एक Diet Plan बनाने के बाद उसका पालन करने से वजन कम करना आपके लिए काफी आसान हो जायेगा।

बहुत से लोग सोचते हैं कि Diet Plan बनाने का मतलब है कम खाना। लेकिन ऐसा कतई नहीं है। Diet Plan बनाने का मतलब है की आहार में पोषण आहार शामिल करना। वजन घटाने के लिए, पोषण आहार में ५० प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, २०  प्रतिशत प्रोटीन और ३० प्रतिशत फैट्स होना चाहिए।

Fat Burning Foods को Diet में शामिल करें


अपने दैनिक आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जिनमे कैलोरी की मात्रा बहोत काम हो। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो fat burn करने का काम करते हैं। ये fat burn करने वाले खाद्य पदार्थ आपकी metabolic (चयापचय की प्रक्रिया) को गति देते हैं। इस कारन आपको बहुत अधिक या लगातार भूख नहीं लगती।

इसलिए अपने दैनिक आहार में ओट्स, बादाम, अंडे, हरी सब्जिया, ग्रीन टी, राजमा, विभिन्न दालें, अनाज, हरी मिर्च, आदि का सेवन करें।

(नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।)

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

No comments:

Post a Comment