Thursday, August 8, 2019

फिट रहने के लिए इन चीजों को रात के खाने से दूर रखें | Raat Ke Bhojan Me Kya Na Khaye

फिट रहने के लिए इन चीजों को रात के खाने से दूर रखें | रात में ज्यादा खाने से acidity और नींद न आने की समस्या हो जाती है। इससे पाचन क्रिया की क्षमता में बिघाड़ हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात के खाने में आपको केवल low carbohydrate वाले भोजन खाने की आवश्यकता होती है। क्योंकि ये पचने में हल्के होते हैं। रात के खाने में बहुत अधिक खाने से बेचैनी और नींद न आने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो रात के खाने में इन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए…

Raat Ke Bhojan Me Kya Khana Chahiye

प्रोटीन युक्त भोजन खाएं – Eat Protein Rich Food

रात के भोजन में Protein युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, करी पत्ते और फल, आदि को शामिल करे। यह न केवल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है बल्कि आपको स्वस्थ रहने में भी मदद करता है।

मसालेदार भोजन का सेवन न करें – Do Not Eat Spicy Food

रात के खाने में मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और भूख नहीं लगती है। इसके अलावा भोजन में दालचीनी, बडीशेप, मेथी और इलायची शामिल करें। लेकिन रात के खाने में मसालेदार खाने से परहेज करें।

कम खाएं और धीरे-धीरे खाएं – Eat Less At Night

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो एक बात का ध्यान रखें कि रात को कम भोजन करे और खाना पूरी तरह से चबाकर धीरे-धीरे खाये। इस वजह से आप स्वस्थ रह सकते हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है। रात में हमारा पाचन तंत्र निष्क्रिय होता है, जिससे हमारा शरीर भारी खाद्य पदार्थों को पचाने में असमर्थ हो जाता है। अधिक खाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं।

ठंडा दूध पीने से बचें – Avoid Drinking Cold Milk

अगर आपको रात में दूध पीने की आदत है, तो कम fats वाला दूध पिएं। लेकिन, ठंडा दूध पीने से बचें। हमेशा दूध को उबालकर पिएं। गर्म दूध और कम fats वाले दूध पचाने में आसान होता हैं।

दही खाएं से बचिये – Avoid Curd

रात में आहार में दही का सेवन करने से बचें। दही के बजाय, आप छाछ पी सकते हैं। दही शरीर में कफ की समस्या को बढ़ाता है। जो बहती नाक का कारण भी बन सकता है।

चावल न खाएं – Do Not Eat Rice

चावल के कारण आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। ज्यादातर लोग सोचते है की रात में चावल खाना चाहिए क्योकि वे हल्के होते है तो यह सही नहीं है। इसकी जगह आप रोटी खा सकते है।

खूब पानी पिएं – Drink Plenty Of Water

पानी न केवल शरीर को hydrate रखता है बल्कि भोजन को पचाने में भी मदद करता है। इसके अलावा आवश्यक पोषक तत्व अवशोषित करने में मदद करते हैं। जो कोशिकाओं को स्वस्थ रहने में मदद करता है।

नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।

No comments:

Post a Comment