Wednesday, October 23, 2019

प्रेग्नेंसी स्ट्रेस को कम करने के ६ आसान टिप्स - Best 6 Tips to Reduce Pregnancy Stress in Hindi

माँ बनने से पहले गर्भावस्था में एक माँ के लिए मातृत्व का अनुभव उनकी जहन में ताउम्र विद्यमान रहता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को तनाव से दूर रहना चाहिए। क्योंकि तनाव न केवल गर्भावस्था के दौरान शारीरिक और मानसिक थकावट का कारण बन सकता है, बल्कि गंभीर स्थिति होने पर गर्भपात का कारण भी बन सकता है। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को तनाव से बचने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हम आपको प्रेग्नेंसी स्ट्रेस को कम करने के ६ आसान टिप्स - Best 6 Tips to Reduce Pregnancy Stress in Hindi बताने जा रहे हैं। जो निश्चित रूप से आपको लाभान्वित करेंगे।

गर्भावस्था के दौरान तनाव को कैसे कम करें - How to reduce stress during pregnancy


गर्भवती स्त्रियोंको अपने वजन, बच्चे की सेहत, अपना आहार और दिनचर्या को लेकर कई बातों की चिंता सताती रहती है। उसीतरह अपने घरके रोजमर्रा के कामों से भी वे खासी परेशान रहती हैं। आज हम खास उन महिलाओंको 6 ऐसे सकारात्मक तरीके बताएँगे, जो आपको गर्भावस्था के दौरान होने वाले तनाव से तनावमुक्त रहने में आपकी मदद कर सकते हैं:

Read More: https://ghareluremedies.com/best-6-tips-reduce-pregnancy-stress-hindi/

अ‍ॅक्टिव रहें - Be Active

आज की जीवनशैली में हम सभी शारीरिक रूप से बहुत अधिक active नहीं हैं। क्योंकि आजकल हम अपने सभी काम एक जगह बैठकर या खड़े होकर करते है। इसलिए शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए विभिन्न व्यायाम करें और विशेषज्ञ की सलाह से चलें।

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में शारीरिक रूप से बहुत अधिक active होना चाहिए। यह उन्हें प्रसव के दौरान आने वाली विभिन्न प्रकार की शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों से निपटने में मदद करता है।

आहार का ध्यान रखें - Take Care of diet

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन पहले की तुलना में अधिक बार होते हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप अपने आहार से मिलने वाले पोषक तत्वों पर ध्यान दें।

डॉक्टर द्वारा सुझाये गए सभी खाद्य पदार्थों का सेवन करे और दवाओं को समय पर लें। अपने रोज के खाने में फल और दालों का अधिकतम सेवन करें।

नींद का ध्यान रखें - Take care of sleep

गर्भावस्था के दौरान आपको अपनी नींद का भी ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त नींद लेती है, तो इससे उनके होने वाले शिशु के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह शिशु के विकास में काफी मदद करता है।

साथ ही, महिला का शरीर गर्भावस्था के बीच होने वाले दर्द का सामना करने में सक्षम बनता है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से गर्भवती महिला का हार्मोनल स्तर भी सही रहता हैं। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओंको अच्छी और पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता होती है।

योग और मेडिटेशन करे - Do yoga and meditation

योग और मेडिटेशन गर्भवती महिलाओंके लिए एक ऐसा प्रभावशाली तरीका है जिसकी मदद से आप प्रेग्नेंसी स्ट्रेस को बड़ी आसानी से कम कर सकती है, और गर्भावस्था के दौरान होने वाले तनाव से मुक्त रह सकती हैं।

विशेषज्ञोंके अनुसार, अगर आप दिन में केवल १०-१५ मिनट के लिए मेड़िटेशन करते है, तो वो आपके तनाव को रोकने में आपकी काफी मदद करता है। उसी तरह गर्भावस्था के दौरान शरीर में आई जकड़न और उत्साह बनाये रखने में योग में कई तरीके के योगासन करना भी लाभदायक होता है।

दूसरोंसे बात करें - Talk to others

गर्भावस्था के दौरान अक्सर ऐसा देखा जाता है की जैसे-जैसे प्रसव के दिन नजदीक आते है, माँ के लिए अपने भावनाओंपे नियंत्रण रखना कम होता जाता है। ऐसे वक्त आप तनाव महसूस कर सकती है। 

इस समय तनाव कम करने के लिए आपको आपके रिश्तेदार, परीजनोंसे ज्यादा से ज्यादा बात करनी चाहिए। वे सभी लोग आपकी भावनओं को जानने में रूचि दिखाएंगे। आप जितना अपने आपको व्यक्त करेंगी उतनाही तनाव से राहत महसूस करेंगी। दूसरोंसे बात करने से आपके मन को शांति मिलेगी।

मालिश ले - Take a massage

सभी तरह के तनाव को कम करने के लिए मालिश एक उम्दा तरीका है। यह न केवल आपको तनाव मुक्त करेगा बल्कि आपकी शारीरिक तक़लीफोंको कम करने में भी कारगर साबित होता है।

इसलिए गर्भावस्था के दौरान प्रेग्नेंसी स्ट्रेस को कम करने के लिए आप किसी विशेषज्ञ से मालिश ले। मालिश के बाद आप खुदको तरोताजा और ऊर्जावान feel करेंगी।

(नोट: उपरोक्त सुझाव केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए हैं। अतः इसक उपयोग करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले।)

अगर आपको यह post पसंद आये तो comment जरूर करे और आपकी प्रसन्नता दर्शाने हेतु कृपया इसे Facebook और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

No comments:

Post a Comment